डॉ. बलराम त्रिपाठी बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल अध्यक्ष, व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। इटवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय कस्बे के एक होटल में स्वागत समारोह आयोजित करके ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती मण्डल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी को माला पहनाकर तथा साल व कलम भेंट करके स्वागत किया गया।

उक्त जानकारी व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं एसोसिएशन के अठारह वर्षों तक जिलाध्यक्ष रह चुके व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ बलराम त्रिपाठी की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें बस्ती मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। ये संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने कार्य अवश्य करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। एसोसिएशन ने इनकी कर्मठता तथा संघर्षशीलता को देखकर गम्भीर जिम्मेदारी सौंपा है।इसका ये अच्छी तरह से निर्वहन जरूर करेंगे।

व्यापार मंडल के संरक्षक प्रतिष्ठित व्यापारी ओम छापड़िया ने कहा कि हमारे संगठन के संरक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए बड़े गौरव की बात है। ममहामंत्री अनिल जायसवाल ने कहा कि त्रिपाठी जी समाज के लोगों के हर सुख दुख में सहभागिता करते हुए पत्रकारीय धर्म को बखूबी निभा रहे हैं।

निश्चित ही एसोसिएशन को ये और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। वे बिना पक्षपात के खबरों में पारदर्शिता बनाये रखते हुए पत्रकारिता की गरिमा को बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान देते रहेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है। यह संगठन पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है।

इस अवसर पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाते हुए पत्रकारों के हित में कार्य किया जाएगा। किसी साथी के सम्मान पर आंच नहीं आने पायेगा।

स्वागत समारोह में नरेंद्र छापड़िया, शम्भू नाथ सोनी, असरार फारूकी, वसीउल्लाह, अब्दुल रब चौधरी, माधव यादव, कन्हैया पांडेय, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, अम्बिका प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, डॉ अफरोज, बबलू खान, जे पी अग्रहरि सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया।

इसमें राम शब्द उपाध्याय, सभासद सुनील अग्रहरि व पप्पू उपाध्याय तथा रहमतुल्लाह के अलावा आनंद छापड़िया, इंद्रसेन सोनी, गोविंद सोनी, सुभाष जायसवाल, राम निवास उपाध्याय, नरसिंह चौधरी, सालिक राम चौधरी, सुनील पांडेय, सुशील त्रिपाठी, राजदेव मिश्र, रामचन्द्र पाठक, रामपूजन सोनी, शैलेंद्र उपाध्याय, उदय भान सैनी,भानू मिश्रा सहित तमाम व्यापारी तथा समाज सेवी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating