नव रात्रि के मद्देनजर मंगुवा कुटी पर चलाया गया सफाई अभियान

By
On:

इटवा,सिद्धार्थनगर। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मंगुआ में नव युवा ग्राम विकास समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने नव रात्रि के मद्देनजर मंगुवा कुटी पर सफाई अभियान चलाया। झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की साफ सफाई किया।

जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर 2025 को नव युवा ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर चौधरी, संरक्षक एवं समाजसेवी रामवृक्ष कप्तान गुप्ता के अगुवाई में समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के सहयोग से नव रात्रि के मद्देनजर मंगुवा कुटी पर साफ सफाई अभियान के तहत झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की सफाई की गई। कीटनाशक दवा और चूना का छिड़काव किया।

समिति के सदस्यों ने एक स्वर में सरकार से मांग किया है कि मंगुवा ऐतिहासिक मंदिर है, यहां मां दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन, मां लक्ष्मी जी, गणपति (श्री गणेश) मूर्ति विसर्जन पास में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन के अलावा नहान के अवसर पर मेला लगता है।

पोखरा बड़ा है यहां चारों तरफ लाइट, बैठने के लिए बेंच तथा बेहतर पौधारोपण की व्यवस्था की जाए। मुख्य द्वार पर बड़ा गेट लगाया जाए तथा इसका जीर्णाेद्वार कर इसे पर्यटन स्थल घोषित किया जाए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम कुमार यादव, भाजपा युवा नेता अनूप पांडेय, कृष्ण भवन यादव, चन्दन यादव, विकास गुप्ता, कमाल अहमद, युवा नेता फैजुर्रहमान, सुग्रीव विश्वकर्मा, सुभाष, पंकज यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating