इटवा, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के वार्ड नं 6 कपिया लोहटी परशुराम नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी और नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने शुक्रवार को विधिविधान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि नगर पंचायत इटवा में विकास के कई कार्य एक साथ जारी हैं। मुख्य बाजार में सड़कों के दोनों तरफ नालियों का निर्माण प्रगति पर है।
डॉ द्विवेदी ने आगे कहा कि विपक्षी इटवा के विकास में व्यवधान पैदा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन आजादी के 75 वर्ष बाद मोदी-योगी सरकार के नेतृत्व में गांव से नगर बना इटवा विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री ने सरकार द्वारा जारी नयी कर प्रणाली को समझाया गया। जिससे आमजन को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष इटवा दीप नारायण त्रिपाठी, वार्ड नम्बर 6 के सभासद प्रमोद पांडेय एवं अन्य सभासद पप्पू गौंड, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कन्नौजिया, पप्पू उपाध्याय, सुनील जायसवाल, राज कुमार पांडेय, रामधन चौरसिया, भरत चौरसिया, दिलीप पांडेय, शिव राज पांडेय, सुख देव अग्रहरि सहित स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।