प्रदेश के 80 सांसदों व 403 विधायकों को ज्ञापन देगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन- संजय द्विवेदी

By
On:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल की बैठक में बोले प्रदेश महामंत्री

बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल की बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. बलराम त्रिपाठी व संचालन सगीर खाकसार ने किया। प्रदेश महामंत्री डा.संजय द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के 80 सांसदों व 403 विधायकों को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान लिए ज्ञापन सौंपगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने निर्णय लिया है कि संघर्ष के तीसरे चरण में आगामी 12 दिसंबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा के विधायकों को व 30 दिसंबर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों को पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उनके आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने पत्रकारों का सामूहिक बीमा कराकर उनके जीवन की सुरक्षा और इलाज के लिए हेल्थ कार्ड दिलाकर सम्मान दिलाया है। पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन द्वारा प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला और मण्डल स्तर पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया जा चुका है।

सभी जनपदों में जिला स्थाई समिति की बैठक नियमित हो रही है। बस्ती मण्डल के तीनों जनपदों बस्ती एवं सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर में संगठन को मज़बूत और सशक्त बनाने के लिए जिला तथा तहसील की बैठकें नियमित होनी चाहिए। तहसील इकाइयों को और सक्रिय तथा गतिशील किया जाय।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आलोक श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सौरभ कुमार त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक में महेन्द्र श्रीवास्तव, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, सगीर खकसार, डा. एस. के. सिंह, राजेश सिंह विशेन, विवेक मिश्रा, दुर्गेश ओझा, रितेश बाजपेयी, राजेन्द्र दुबे, बेचू लाल अग्रहरी, संतोष कसौधन, अतुल सिंह, रबल कमलापुरी, आलोक मिश्रा, महबूब पठान, अतीक अहमद, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, जी एच कादिर, राम पूजन सोनी, अश्विनी पाण्डेय, सतीश मिश्रा, परशुराम वर्मा, रूबल कमलापुरी, शैलेन्द्र उपाध्याय, उदयभान सैनी, सुशील दुबे, एजाज अहमद, खगेन्द्र नाथ मिश्रा, करीम मेहदावली आदि दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating