सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसियशन ब्लाक इकाई इटवा के ब्लाक अध्यक्ष व महामंत्री ने कठेला गर्वी के रोजगार सेवक को संगठन के विपरीत कार्य करते के कारण सदस्यता समाप्त करते हुए पांच वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है।
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसियशन ब्लाक इकाई इटवा के ब्लाक अध्यक्ष अजय प्रताप मिश्र व महामंत्री अमित कुमार पाण्डेय ने 22 नवम्बर 2025 को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि कठेला गर्वी के रोजगार सेवक राम तीरथ गिरी को संगठन के विपरीत कार्य करने के कारण उनकी सदस्यता समाप्त करते हुए पांच वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।
संगठन के विपरीत कार्य करने के कारण गत 13 नवम्बर 2025 को नोटिस जारी कर दो दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा गया था। परन्तु एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी उनके द्वारा नोटिस का उत्तर नहीं दिया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि संगठन में कोई रूचि नहीं लिया जा रहा है और न ही संगठन के दिशा निर्देश पर कार्य किया जा रहा है। इस लिए संगठन द्वारा यह कदम उठाया गया।