---Advertisement---

इन मांगों के लिए धरना पर बैठे ग्राम पंचायत के सचिव और सौंपा ज्ञापन

By
Last updated:

मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। खुनियांव विकास खण्ड परिसर में विकास खण्ड के सचिवों ने उ0प्र0 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उ०प्र० के बैनर तले धरना दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया।

खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव विजय सिंह को 05 दिसम्बर 2025 को सौंपे ज्ञापन में सचिवों द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों व ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराये अन्य विभागों के कार्य लिये जाने, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किये जाने सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रभावी निर्णय लिये जाने की मांग है।

grampanchyat sachiw dharna sounpa gnapan PI,विकास खण्ड खुनियांव,उ0प्र0 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ,ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उ०प्र०,धरना,10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन,खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव,grampanchyat-sachiw-dharna-sounpa-gnapan,
ब्लाक कार्यालय के सामने धरना पर बैठे सचिव

आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो के सर्वांगीण विकास में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समस्त फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में विभागीय ग्राम सचिव रीढ़ की भूमिका के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हैं।

इस प्रकार कुल 10 बिन्दुओं का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा गया।

इस अवसर पर सचिव मोईदुर्रहमान, पीयूष कुमार पांडेय, राकेश पाठक, परशुराम मणि त्रिपाठी, देवदत्त चौधरी, मो0 तारिक खान, अनुराग कुमार यादव, सतीश कुमार द्विवेदी, लवकुश प्रसाद, सईदुल्लाह, सर्वजीत सिंह यादव, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating