ग्राम चौपाल में दी गयी जानकारी व लिया गया पंच-प्रण का शपथ

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन कर सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया गया। मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत उपस्थित ग्रामवासियों को पंच-प्रण की सपथ दिलायी गयी। इसके साथ उनके समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत/ग्राम पंचायत अधिकारी विकास चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन सहित 12 बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दिया गया।

चौपाल में ग्राम वासियों को संचारी रोग से बचाव के लिए जानकारी दिया गया। मच्छरों से बचने का टिप्स दिया गया। बताया गया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप अधिक होता है। इनके काटने से मलेरिया, एईएस/जेई, फाईलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू की बीमारियां होती है। इन सभी में सामान्य लक्षण बुखार होता है।

ग्राम चौपाल, ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार, शपथ पंच-प्रण

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जय लक्षमी, व्यास जी पाण्डेय, सचिव यशवंत यादव, अतुल सिंह यादव, सैदुल्लाह, कृषि विभाग से मुकेश कुमार, जल जीवन मिशन से नीरज मिश्रा, सफाई कर्मी फजले रब, ग्रामवासियों में जगदीश, अशोक कुमार, रामायण पाण्डेय, मोहर्रम, माधुरी, गौरा देवी, दिलीप पाण्डेय आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating