बऊरहवा बाबा मंदिर के प्रांगण में एसआईआर समीक्षा बैठक आयोजित

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र इटवा के बऊरहवा बाबा मंदिर के प्रांगण में भाजपा मंडल बेलवा की एसआईआर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ द्विवेदी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें। मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने, नए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कराने में जनता की मदद करें। उन्होंने प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर प्रक्रिया को गति देने की भी सलाह दी।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

उन्होंने आरोप लगाया कि शुरू से ही एसआईआर को लेकर विपक्ष नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है। विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। पूर्व मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आवश्यक फार्म भरें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

इस अवसर पर जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राम सूरत चौरसिया, घनश्याम गुप्ता राजकिशोर यादव, तेजप्रताप जायसवाल, विजय पांडेय, विनय त्रिपाठी, बृजेश दूबे, रंगीलाल सोनी, धर्मेंद्र मौर्या की मौजूदगी रही।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating