सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, बेटी, बहू सम्मेलन एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर नवीन की बालक, बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।
प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा श्याम सुन्दर तिवारी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर नवीन में बच्चों, बच्चियों की रैली निकली गई और ग्राम में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह रोकने हेतु जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के तहत अनेक हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया गया।
गांव में बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से हर प्रकार से जागरूक करने की पहल की गई। जिसमें बाल कल्याण से संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे। बच्चों को उनके हित में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर को बताया गया। अपनी सुरक्षा बचाव के लिए उन्हें कई चीज बताई गई।
गुड-टच, बैड-टच की भी जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मंे जानकारी दी गई। अनेक हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 102 गर्भवती महिलाओं के लिए, 181 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि और योजनाओ से संबंधी जानकारी दी गई । थाना इटवा मिशन शक्ति टीम में उ0नि0 राजेंद्र, मु0आ0 प्रदीप पाल, आ0 अमित वर्मा, म0आ0 साधना यादव, अल्का त्रिपाठी की उपस्थिति रही।