थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के संविलयन उच्च माध्यमिक विद्यालय माधवपुरकला की बालिकाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर क्राइम, नये कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में 22 नवम्बर 2025 को उ0नि0 बबूना यादव, म0 का0 अनुराधा गुप्ता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम/कस्बा संविलयन उच्च माध्यमिक विद्यालय माधवपुरकला में बलिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया गया। साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी।

शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन ’1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating