मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना गोल्हौरा पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत थाना गोल्हौरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दड़वा घाट में छात्र, छात्राओं को जागरुक किया।

प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम उ0नि0 रणविजय सिंह, मु0आ0 विनोद पासवान, म0आ0 बबिता सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर एण्टी रोमियो चेकिंग किया गया। गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दड़वा घाट में जाकर बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

हेल्पलाईन नं0 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating