---Advertisement---

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं व बच्चियों को किया जागरूक

By
On:

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के ग्राम माधवापुर व कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में बालिकाओं, महिलाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, साइबर क्राइम, नये कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मंे थाना इटवा मिशन शक्ति टीम उ0नि0 हसमत अली, म0 का0 मंजू चौहान, म0 का0 अल्का त्रिपाठी, का0 सतीश गौड़ द्वारा ग्राम बहादुरपुर कंपोजिट विद्यालय में तथा माधवापुर ग्राम के महिलाओं को मिशन शक्ति टीम द्वारा दहेज तथा बाल विवाह पर एकांकी तैयार करा कर ग्रामवासियों के सामने प्रस्तुत कर जागरुक किया गया।

बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी दी गयी।

विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरुक किया गया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating