सिद्धार्थनगर)। पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने शनिवार को शनिचरा स्थित अपने आवास पर गणना प्रपत्र भरा। उन्होंने आम मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील किया।
इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना आवश्यक है। गणना प्रपत्र शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। इस लिए सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है कि दिसंबर से पूर्व अपना और अपने परिवार का गड़ना प्रपत्र आवश्य भरें। अन्यथा मतदाता सूची से नाम हटा जाएगा।
उन्होंने ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदाता इस लोकतांत्रिक व्यवस्था के इस्तंभ हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि मतदाता सूची शुद्ध हो और उसमें उन्हीं का नाम हो जिनका होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया चल रही है। जिसमें सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।