पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि

By
On:
  • डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन भारत देश के लिए अपूर्णीय क्षति- अभय कुमार पांडेय

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खण्ड अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई एवं कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गैंसडा पर भारत देश के महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

दोनों विद्यालयों के बच्चों तथा शिक्षकों ने दो मिनट का शोकसभा आयोजित कर उनको नमन किया गया। सभी बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर महान शख्शियत को नमन किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि,खुनियांव विकास खण्ड,उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई,कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गैंसडा, महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा,सिद्धार्थनगर समाचार,
श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग

कंपोजिट विद्यालय गैंसडा के सहायक अध्यापक प्रकाश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि देश में धीमी अर्थव्यवस्था को गति देने में आपके महान योगदान को देश हमेशा याद करेगा। उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि,खुनियांव विकास खण्ड,उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई,कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गैंसडा, महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा,सिद्धार्थनगर समाचार,
श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग

उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई के प्रधानाध्यापक अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का जीवन एक खुली किताब की तरह था। उनकी ईमानदारी, सादगी और शांत स्वभाव ही उनकी पहचान थी।

इसके लिए वह देश के लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनकी छवि एक महान शिक्षाविद और महान अर्थशास्त्री के रूप में हमेशा बनी रहेगी।

इस अवसर पर सम्मानित अभिभावक राजेश मिश्र, बलराम निषाद, धर्मेंद्र मिश्र, शिक्षक मुकेश सिंघल, अबूबकर अंसारी, ज्योति शुक्ल, अभय कुमार पाण्डेय, विद्यावती आदि मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating