समाजवादी पार्टी ने चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर बतायी पार्टी की नीतियां

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत इन्द्री ग्रान्ट में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों को बताया।

  • सिर्फ नफरत की राजनीति हो रही है, सामाजिक सौहार्द बनाएं-माता प्रसाद पाण्डेय

चौपाल ग्राम पंचायत इन्द्री ग्रान्ट के आदर्श कृषक पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तथा वर्तमान इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़ा है। सिर्फ नफरत की राजनीति हो रही है।

आप सभी लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। देश और समाज भाईचारा से चलता है। आप लोग समाज में भाईचारा बनाए रखें।

जनता अब इनकी नफरत की राजनीति से ऊब चुकी है। यह लोग 2024 का चुनाव जीतने के लिए सामाजिक सौहार्द का तानाबाना बिखेर रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर खाद नहीं मिल रहा है। मंहगाई आसमान छू रही है। आम जनता मंहगाई से पिस रही है। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता के हित में लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया था। जिसे वर्तमान सरकार ने बन्द कर दिया है।

समाजवादी पेंशन खेत विहीन लोगों को भी मिलता था। लेकिन किसान सम्मान निधि जिनके पास खेत है, उन्हें मिल रहा है।

संचालन पूर्व ग्राम प्रधान इन्द्रीग्रान्ट दिनेश मिश्र ने किया। इसके अलावा चौपाल में अन्य वक्ताओं ने अपना विचार रखा और सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।

इस अवसर पर बेचई यादव, उदय भान तिवारी, बहरैची प्रेमी, पारस नाथ विश्वकर्मा, कमाल अहमद, शोभित पाण्डेय, बब्लू पाठक, देवेंद्र सिंह, विशनाथ दास, अनूप सिंह, अकबाल अहमद सहित भारी संख्या में आमजनता मौजूद रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating