दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर इन खिलाडियों ने बनाया स्थान

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा में दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन गुरूवार को हुआ। अंतिम दिन माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।

800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विनोद मौर्य प्रथम, इद्रीस दूसरा और राम सुभावन तीसरा स्थान किया। बालिका वर्ग में शिवांगी निषाद पहला, रिशू ने दूसरा तथा कुलसूम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मी दौड़ में बालक वर्ग में शाहिद खान पहला, अजय दूसरा, जुबेर अहमद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कुसुम लता ने पहला, रुचि राय ने दूसरा, किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

sansad khel mahakumbh 2025 samapan itwa,दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन, विजयी खिलाड़ी पुरस्कृत,इटवा समाचार, खेल समाचार,सिद्धार्थनगर समाचार,sansad khel mahakumbh 2025 samapan itwa,
विजयी खिलाडी

इसके साथ गोला क्षेपण, लम्बी कूद एवं खोखो प्रतियोगिता में खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, जयवर्धन तिवारी, राम कृपाल चौधरी, सुनील पाण्डेय,शिवकुमार वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष, राम निवास उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, रामतेज शुक्ला, आजाद सिंह, अभय सिंह, रमेश श्रीवास्तव, प्रभु दयाल यादव, गिरीश चतुर्वेदी, राम सुभाग मौर्य, सुमित श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, राज अर्कवंशी, जयप्रकाश अग्रहरि, राम उजागिर विश्वकर्मा, अरशद खान प्रधान बारिकपार, अशोक पाल, लवकुश चौधरी पूर्व प्रधान बबुरहा, शक्ति मिश्रा, कमलेश उपाध्याय, राजू कसौधन, सूरज यादव, केशरीनंदन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating