जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया में सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न

By
On:

मिश्रोलिया(सिद्धार्थनगर)। जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया में सांसद खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत राय ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया।

सर्वप्रथम उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट करके उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन मारुति नंदन श्रीवास्तव एआरपी बांसी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने शुभाशीष में बच्चों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने एवं सांसद खेल महोत्सव को एक मुख्य मंच बताया जिसके माध्यम से बच्चे राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चौंपियनशिप, ओलंपिक खेलों आदि में प्रतिभाग कर सकेंगे।

sansad khel mahotsaw sammpn janta inter college asidhwa chetiya PI,जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया, सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न,sansad khel mahotsaw sammpn janta inter college asidhwa chetiya,

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने भी मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और बच्चों को शुभाशीष दिया। उन्होंने समस्त मीडिया कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने कबड्डी कोर्ट में खिलाड़ियों से मिलकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में मारुति नंदन श्रीवास्तव, खेल शिक्षक चंद्रभान मौर्या, जगन्नाथ लाल श्रीवास्तव, लालचंद, इमरान एवं विद्यालय परिवार, खेल शिक्षक, मीडिया बंधुओं एवं बच्चों का सहयोग रहा।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating