इटवा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने मंगलवार को मीटिंग हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर उपस्थित एएनएम, सीएचओ, सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी 70 प्लस एवं अन्य लक्षित व्यक्तियों एवं अन्त्योदय कार्ड धारकों, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों जिनका कार्ड बनने से छूट गया है तत्काल माह दिसंबर 25 तक पूर्ण किया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि सभी वैक्सीन जो गर्भवती महिला व बच्चों को लगाया जा रहा है निर्धारित पोर्टल पर तत्काल फीडिंग करें। फीडिंग करते समय कोई भी दवा गलत फीड नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु सरकारी अस्पताल व संबंधित प्रसव केंद्र पर ही भेजें। इसके साथ 03 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले टीका उत्सव के विषय में चर्चा कर जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी, बीसीपीएम शिवशंकर वरुण, दुर्गेश कुमार अग्रवाल, शिवानंद तिवारी, मो0 शाह आलम, हरिश्चंद्र चौरसिया, मंजू सिंह, रीना तिवारी, नीलम वर्मा, प्रियंका वर्मा, आरती चौधरी, नीतू प्रजापति, रोजी यादव, अंतिमा रानी, सुभावती देवी, गीता यादव, रत्ना पांडेय आदि कर्मचारियों की मौजूदगी रही।