राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व और इतिहास

By
Last updated:

डा. निसार अहमद खाँ। एसडीआर। राष्ट्रीय बालिका दिवस- भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने सन् 2008 में की थी। हर साल 24 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो और बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व और इतिहास।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व और इतिहास-

इस दिन का इतिहास हमारे देश की महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी से जुडा है। 24 जनवरी के दिन पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन श्रीमती इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इसलिए 24 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस वर्ष 2019 में ’एम्पॉवरिंग गर्ल्स फॉर ए ब्राइटर टुमॉरो’ की थीम के साथ मनाया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य-

देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना। बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना। बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रधानमंत्री ने ट्विट कर बालिकाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों का वर्णन किया। उन्होंने लिखा-

राष्ट्रीय बालिका दिवस हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और मजबूत करने का अवसर है। यह विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं की अनुकरणीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का भी दिन है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कांग्रेस के राहुल गांधी बच्चों से मिले। अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा-

आँखों में सपने और मुट्ठी में एक बेहतर कल… हर चेहरा एक आशा की किरण है और आशा का सूर्योदय अब होकर रहेगा!

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating