एसआईआर फार्म भरने में सहयोग हेतु ग्राम प्रधान झकहिया ने लगाया कैम्प

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत झकहिया में ग्राम प्रधान झकहिया के सहयोग से उनके कार्यालय पर एसआईआर फार्म भरने के लिए गुरूवार को कैम्प का आयोजन कर ग्रामवासियों का फार्म भरा गया।

जानकारी के अनुसार इटवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत झकहिया में ग्राम प्रधान झकहिया अब्दुल्लाह बुखारी के सहयोग से उनके कार्यालय पर एसआईआर फार्म भरने के लिए 20 नवम्बर 2025 को कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें गांव वालों का एसआईआर फार्म भरा गया।
ग्राम प्रधान झकहिया अब्दुल्ला बुखारी ने बताया कि तहसील प्रशासन और बीएलओ तथा ग्रामवासियों के सहयोग के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है।

जिससे निर्धारित समय के भीतर प्रत्येक ग्रामवासी का फार्म भरा जा सके। इस कैम्प के माध्यम से गांव के कम पढ़े लिखे, वृद्धजनों को सहयोग मिलेगा। लोगों को अनावश्यक भाग दौड नहीं करना पडेगा। साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने के लिए लोगों को अतिरिक्त पैसा नहीं खर्च करना पडेगा।

हमारा प्रयास है कि गांव के सभी लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ आसानी से मिले। हमारी टीम लोगों को फार्म भरने में मदद कर रही है। ग्राम प्रधान के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही कैंप लगने से फार्म भरने में सुविधा हो रही है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating