सपा प्रदेश अध्यक्ष ने डबल इंजन की सरकार पर साधा निशाना। कही ये बात

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। परंतु इतना दिन बीतने के बाद भी छुट्टा पशुओं की समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ऐसा आरोप है सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का।

  • डबल इंजन की सरकार छुट्टा पशुओं की समस्या का नहीं कर पायी समाधान-नरेश उत्तम पटेल

उक्त बातें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को इटवा स्थित एक मैरिज हाल में तीन बजे के लगभग पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। वह यहां प्रदेश महासचिव अजय चौधरी जी के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं के हाथ रोजगार से खाली हैं। मौजूदा सरकार समाज में भेदभाव और नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। यह सरकार जनता के हित के लिए कार्य नहीं कर रही करती है। कार्यकर्ताओं ने यहां आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता में इटवा के वर्तमान विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।

इस अवसर पर जिला महासचिव कमरुज्जमा खां, रंजन पाण्डेय, अमित दुबे, अब्दुल लतीफ, श्रीमती नाजरा खातून, सलीम राइनी, मो. नईम राइनी, पिंकू शुक्ला, सुशील तिवारी सहित भारी संख्या में सपा के लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating