सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत गोल्हौरा थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया में महिलाओं, बच्चियों को थाना गोल्हौरा पुलिस ने महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध सुरक्षा के विषय में जागरुक किया।
प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में 24 नवम्बर 2025 को थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 रणविजय सिंह, उ0नि0 रामनाथ यादव, म0आ0 तृप्ति चौबे द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर एण्टी रोमियो चेकिंग किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया में जाकर बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
हेल्पलाईन नं0 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।