विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा 5 व 6 दिसंबर को होगा संपन्न

By
On:

इटवा(सिद्धार्थनगर)। दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में 5 व 6 दिसंबर 2025 को संपन्न होगा। जिसके मुख्य अतिथि विधायक इटवा व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय हैं।

इस दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा में पूरे विधानसभा के विद्यालय के छात्र-छात्राएं व ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। इस खेल का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा कराया जा रहा है।

vidhansabha astriya khel aspardha PI1,विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा, 5 व 6 दिसंबर 2025,vidhansabha astriya khel aspardha,

जिसकी जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति ने दी है। जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल द्वारा संपन्न होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी व खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों से अपील की है कि सभी खिलाडी इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लें ।

vidhansabha astriya khel aspardha PI2,विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा, 5 व 6 दिसंबर 2025,vidhansabha astriya khel aspardha,

इस खेल स्पर्धा में सभी बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के छात्र, छात्राएं प्रतिभा करेंगे। जिसमें एथलेटिक्स और वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, खो-खो आदि खेल के विद्यार्थी प्रतिभाग करने के लिए युवा साथी पोर्टल पर तथा माननीय विधायक खेल स्पर्धा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें। जिसका पोर्टल yuvasathi.in है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating