जल संरक्षण पर आयाजित किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खण्ड परिसर में गुरुवार राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विकास खंड इटवा में संस्था मेसर्स फाल्कन के द्वारा पेयजल स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लखनऊ से आई टीम ने पेयजल स्वच्छता और पाइप पेयजल परियोजना के माध्यम से पीने वाले पानी मिलने के बारे में लोगों को कनेक्शन लेने के बारे में और गंदगी से होने वाली जल जनित बीमारी के बारे मे जानकारी दी गयी।

लखनऊ से आई टीम ने स्वच्छता गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संकट एवं पानी किस तरह उपयोग करें। इसके बारे में बताया गया। मानचित्र के जरिए गांव में किस तरह गंदगी फैलती है। गंदगी किस प्रकार रोगों को जन्म देती है। जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामाजिक मानचित्र फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता मेले के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी राजकुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पटेल ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता टीम को गांव के लिए रवाना किया। बताया गया कि अब टीमें गांवों में जाकर इन्हीं गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगी।

कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी सुनील कुमार, जल जीवन मिशन टीम से जिला परियोजना समन्वयक तौक़ीर आज़म, सहायक गोविंद सिंह, अनिल निषाद, विजयपाल एवं नुक्कड़ नाटक कलाकार गिरजेश यादव, विनोद यादव, फरीदा खातून सहित सचिवों में मुख्तार अली, अजय चौधरी, मनोज कुमार, जावेद खान एवं ब्लाक परिसर के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating