पब्जी गेम से शुरू हुई प्रेम कहानी जो शादी तक पहुंच कर बनी ट्रेंडिग टापिक

By
Last updated:

पब्जी गेम से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी तक पहुंच कर आज मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। यह कहानी एक महिला और युवक के बीच है। अब आप भी समझ गए होंगे कि बात सीमा गुलाम हैदर और सचिन की हो रही है।

भारत में अवैध तरीके से आने की जांच पडता भी हुई। कोर्ट ने इन्हें इस शर्त पर जमानत दी कि बिना सूचना के बाहर नहीं जा सकते हैं।

मीडिया सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को अपने सूक्ष्मदर्शी पत्रकारिता से मथ कर मोती खोज रहा है। सीमा ने सचिन को पटाया या सचिन ने सीमा को पटाया।

सचिन ने सीमा को किस मोहनी मंत्र से अपने प्रेम लीला में मुग्ध कर दिया कि वह अपने मकान को बेंच कर और अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और दुबई से नेपाल और नेपाल से भारत गैर कानूनी तरीके से आ गयी।

सीमा ने सचिन के अन्दर ऐसा क्या गुण देखा कि वह अपना सब कुछ त्याग कर उस पर लट्टू हो गयी।

सचिन जो मीडिया के सामने ठीक से बोल नहीं पाता है। वहीं सीमा हिन्दी, इंगलिश के साथ मजे हुए अंदाज में मीडिया के माइक पर बोलती है। किसी अभ्यस्त एंकर के स्टाइल से उसका स्टाइल कम नहीं है।

इस वक्त लोग सीमा-सचिन के ट्रेंडिग टापिक का वाकसुख ग्रहण करने के साथ दोनों की प्रेम कहानी और उसके उसके मन की मंशा का विश्लेषण कर रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रेम कहानी की धूल झोंक कर इनकी मंशा देश हित के विरीत हो।

सच्चाई क्या है। वैसे मीडिया रिपोट के अनुसार उसके पास से मिले हुए टूटे मोबाइल को पुलिस ने जांच के लिए भेजा है। आगे क्या घटना क्रम होता है। इसकी जांच देश के खुफिया एजेंसियां के कंधे पर है।

ट्विटर की इस ट्रेंडिग टापिक पर लोग क्या क्या राय रख रहे हैं। आइए देखते हैं कुछ यूजर को। इनकी क्या राय है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating