---Advertisement---

विधायक खेल स्पर्धा 2025 का इटवा विधायक व नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

सिद्धार्थनगर। दो दिवसीय विधायक स्पर्धा खेल महोत्सव 2025 का उद्घाटन इटवा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूपदीप व माल्यार्पण के बाद किया। इसके उपरांत छात्रों द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।

स्वागत गीत के बाद मुख्य अतिथि का बैज व माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर क्षेत्रीय युवा खेल कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति व विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने खेल उद्घाटन की घोषणा करने के बाद अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि खेल हमारे देश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हम सभी का स्वास्थ्य भी ठीक रखता है।

यह खेल बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ने का कार्य करेगा। इसीलिए सभी विद्यालय को चाहिए की अपने टाइम टेबल में अंतिम घंटी में शारीरिक शिक्षा के साथ खेल खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित करना व खेलने के लिए अवसर देना चाहिए।

vidhayak khel aspardha 2025 shubharambh PI2,विधायक खेल स्पर्धा 2025,इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय,नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय,विधायक खेल स्पर्धा शुभारंभ,vidhayak khel aspardha 2025 shubharambh,
विजयी खिलाडी को प्रमाण पत्र देते मुख्य अतिथि व विधायक इटवा

उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्काउट गाइड तथा एनसीसी के कैडेट ने भी अपनी संपूर्ण मनोयोग से अपना-अपना प्रदर्शन किया। जिसमें इटवा के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार व खुनियांव के खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही। अनेक विद्यालय के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षकों के साथ छात्राओं ने भी खेल स्पर्धा में योगदान दिया।

जूनियर और सब जूनियर, जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग की छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाया। 800 मीटर दौड़ में नीशू ने पानी संस्थान खुनियाओं की प्रथम रही तथा वहीं की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

vidhayak khel aspardha 2025 shubharambh PI3,विधायक खेल स्पर्धा 2025,इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय,नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय,विधायक खेल स्पर्धा शुभारंभ,vidhayak khel aspardha 2025 shubharambh,
विजयी खिलाडी को प्रमाण पत्र देते मुख्य अतिथि व विधायक इटवा

इसके साथ श्रीमती यशोदा देवी पांडेय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों ने अपने प्रतिभा का संपूर्ण मनोयोग से योगदान देने के लिए प्रयास किया। खेल स्पर्धा में मा0 विधायक के साथ इटवा विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान व इब्ने हसन तथा अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी, श्याम नंदन शुक्ला, अवधेश कुमार चतुर्वेदी, डीके दूबे, सद्दाम के साथ खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, स्काउट गाइड ट्रेनर राजकुमार पाल, एनसीसी के अध्यापक वसी अहमद, रविशंकर, दिनेश कुमार दूबे, तौकीर आलम, शिवलाल, सर्वेश कुमार पांडेय, अमित कुमार मिश्रा, राकेश कुमार पांडेय, प्रियंका त्रिपाठी, सुषमा पांडेय आदि अध्यापकों की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating