---Advertisement---

2003 मतदाता सूची ऑनलाइन मैपिंग में गंभीर अनियमितता? प्रदेश सचिव ने सौंपा शिकायती पत्र

By
Last updated:

उप जिलाधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इटवा से कार्यवाही की मांग

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य संतकबीर नगर के प्रभारी डॉ नादिर सलाम ने बुधवार को 2003 मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग संबंधी गंभीर अनियमितताओं को लेकर उप जिला अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इटवा को शिकायती पत्र सौंप कर उसे ठीक किए जाने की मांग किया है।

डॉ नादिर सलाम ने 26 नवम्बर 2025 को उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि क्षेत्र में मतदाता सत्यापन हेतु एसआईआर फॉर्म वितरण एवं 2003 की मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग के संबंध में गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। जिसके कारण क्षेत्र के अधिकांश नागरिक अत्यंत परेशान हैं एवं समय पर फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को लागू करने में गंभीर त्रुटियाँ एवं लापरवाहियाँ सामने आई हैं। बिना समुचित डेटा फीडिंग, बिना सही मैपिंग तथा बिना पूर्व तैयारी के अचानक मतदाताओं को गणना फार्म भरने का आदेश जारी कर दिया गया। इस प्रकार की जल्दबाज़ी पूर्णतः अनुचित है तथा यह प्रणाली की असंगठित एवं निरंकुश कार्यशैली को दर्शाता है।

इस प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए लगाए गए बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव पड़ा है और मतदाता भारी भ्रम, असमंजस एवं परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची का सही मैपिंग कार्य आज तक पूर्ण नहीं हुआ है, ऐसे में नई जानकारी किस आधार पर संकलित की जाएगी?

मात्र 1 महीने के अत्यंत कम समय में बिना उचित प्रशिक्षण एवं बिना व्यापक जन-जागरूकता के इस कार्य को पूर्ण कर पाना व्यावहारिक रूप से असंभव है। ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग द्वारा बिना आवश्यक तैयारी के इस प्रक्रिया को लागू किया गया है, जिससे जानबूझकर अव्यवस्था फैलने की स्थिति निर्मित हुई है। उन्होंने मांग किया है कि इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए।

उन्होंने चार गम्भीर समस्याओं का विवरण देते हुए उसे ठीक करने की मांग किया है। जैसे-

  1. फॉर्म वितरण के बाद संबंधित मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची नहीं दिखाई जा रही है। कई बी.एल.ओ. का कहना है कि उन्हें स्वयं 2003 की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे मतदाता फार्म भरने में भ्रमित हो रहे हैं।
  2. 2003 की मतदाता सूची का ऑनलाइन सही मैपिंग न होने के कारण मतदाता आशंकित एवं असमंजस में हैं। उन्हें आशंका है कि जब आधार सूची ही सही तरीके से मैप नहीं हुई है, तो एसआईआर फॉर्म कैसे सही भरा जाए।
  3. गलत मैपिंग के कारण एसआईआर फॉर्म तीसरी कॉलम या थर्ड कैटगरी में सबमिट हो रहे हैं, जिसके आधार पर सभी मतदाताओं को नोटिस आने की आशंका है।
  4. कई सही दस्तावेज़ जमा करने वाले मतदाताओं के नाम भी तीसरी कॉलम में डाले जा रहे हैं, जबकि उन्होंने 2003 सूची के अनुसार सही विवरण भरा है।

श्री सलाम ने उपरोक्त समस्याओं के दृष्टिगत प्रशासन से समाधान स्पष्ट करने की मांग किया है। जैसे-

  1. जिन मतदाताओं का अथवा माता पिता का नाम 2003 की सूची में है और इसी हिसाब से एसआईआर फॉर्म भरा एवं जमा किया गया है, किंतु गलत डेटा फीडिंग एवं सही मैपिंग न होने के कारण क्या उनका फॉर्म भी तीसरी कॉलम में जाने पर नोटिस भेजी जाएगी?
  2. यदि नहीं भेजी जाएगी, तो इसकी आधिकारिक सूचना दैनिक समाचार पत्रों, सोशल मीडिया या नोटिस बोर्डों के माध्यम से अभी तक क्यों नहीं जारी की गई?
  3. क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की गई?
  4. 2003 की मतदाता सूची की समस्या कब तक हल की जाएगी?
उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ नादिर सलाम व अन्य कांग्रेसी

उन्होंने जनहित में उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानियों का समाधान कराएं तथा आवश्यक कार्यवाही कर बाधाओं को दूर करने की मांग किया है।

इस दौरान बैतुल्लाह, शमशाद अहमद, हिदायतुल्लाह समसी, शकील अहमद, मुबारक, संतराम, शरीफ, शफीक, इस्माइल, सभासद फकीर मोहम्मद, शम्सुल्लाह, सफ़ील, बैतुल्लाह नेता, बैतुल्लाह ठेकेदार आदि मौजूदगी रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating