---Advertisement---

फर्जी Form-7 से वोटर लिस्ट में खेल? सपा ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में शनिवार को इटवा तहसील पहुंच कर चुनाव आयोग को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी व निर्वाचन अधिकारी इटवा को सौंपा।

फर्जी Form-7 से वोटर लिस्ट में खेल? सपा ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, इटवा में मचा सियासी हंगामा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं 07 फरवरी 202 को नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय की अगुवाई में फर्जी तरीके से Form-7 भरकर वैध मतदाताओं का नाम काटे जाने को लेकर केन्द्रीय चुनाव आयोग नई दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकरी इटवा कुणाल को सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के सैकड़ों बूथों पर
भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दूसरे के नाम से प्रिन्टेड फार्म- 7 पर फर्जी हस्ताक्षर करके बी0एल0ओ0 के ऊपर दबाब बनाया जा रहा है और कई बूथों के बी0एल0ओ0 से फार्म- 7 का रिसीविंग भी ले लिए है।

इस तरह के फर्जी दुभार्वनापूर्ण झूठे अथवा फर्जी फार्म- 7 दाखिल करने वालों पर विधि के अनुसार दण्डात्मक अभियोजनात्मक कार्यवाही किया जाए। प्रत्येक फार्म- 7 पर कार्यवाही से पूर्व लिखित नोटिस, सुनवाई एवं प्रमाणों की जांच अनिवार्य रूप से किया जाए। फार्म-7 के द्वारा गलत तरीके से हटाए गए नामों को तत्काल जोड़ा जाए। एस0आई0आर0 अवधि में हटाए गए नामों की सार्वजनिक एवं पारदर्शी सूची प्रकाशित किया जाए।

यदि उपरोक्त बिन्दुओं को ध्यानाकृष्ट रखते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान और प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती है, तो यह स्थिति नागरिकों के न्यायिक एवं संवैधानिक उपायों का सहारा लेने हेतु विवश होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित प्रशासन की होगी।

ज्ञापन कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, कमरुज्जमा खान, उग्रसेन सिंह, मरिंद्र मिश्रा, बेचई यादव, बबलू खान, बेचई यादव, अफसर रिजवी, कमाल अहमद, अब्दुल लतीफ, जुबैदा चौधरी, बड़कू पाण्डेय, शाहिद हुसैन, शकील शाह, सुनील यादव, शक्तिनाथ पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, राधेश्याम मिश्रा, अजय चतुर्वेदी, हरि पाण्डेय, बी0एन0 तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating