करंट की चपेट से एक ही परिवार के बुआ-भतीजा की मौत

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना अन्तर्गत ग्राम गनवरिया पूरब स्थित एक परिवार के दो लोगों की करंट लगने से अचनानक मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह की है। हैंण्डपम्प को छूने से दोनों की मौत हुई है। जिसमें पहले से करंट उतरा था।

करंट की चपेट से बुआ-भतीजा की मौत

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गनवरिया पूरब निवासी रामफेर का पौत्र 8 वर्षीय आरुष पुत्र मंजीत घर में लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए हैंडपंप के हैंडल को पकड़ा। बताया जाता है कि नल में पहले से करंट उतरा हुआ था। अचानक बालक आरूष नल के हैंडल से चिपक गया।

घर में मौजूद बालक आरूष की लगभग 25 वर्षीय बुआ ममता अपने भतीजे आरुष के साथ अचानक हुई घटना को देखकर वह कुछ समझ नहीं पाई। उसे बचाने के लिए जैसे ही उसने आरूष का हाथ पकड़ा तुरंत वह भी वहीं पर करंट की चपेट में आई और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

एक ही परिवार के दो हंसते खेलते सदस्यों के अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि रामफेर की 25 वर्षीय पुत्री ममता की शादी गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैनभरिया निवासी संतोष के साथ हुई थी। पति संतोष रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है।

नल में पहले से उतरा था करंट

ममता अपने मायके आई थी। लोग बताते हैं कि ममता के 2 साल की एक बेटी भी है। प्रकृति को न जाने क्या मंजूर था कि 2 साल की बेटी से मां की ममता का आंचल छिन गया। जबकि आरुष भाइयों में दूसरे नंबर पर है। आरुष से बडा उसका एक भाई आर्यन 9 साल का है। आरुष कक्षा 2 में पढ़ता था।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि करंट लगने से दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating