आगरा के ‘लिटिल रनवे स्टार्स’ रैंप वॉक में गाजियाबाद की स्मार्टी पंडित बनीं विजेता, प्रतिभा का मिला सम्मान

By
On:

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल में आयोजित ‘लिटिल रनवे स्टार्स’ रैंप वॉक एवं कैटवॉक प्रतियोगिता में गाजियाबाद की प्रतिभाशाली बाल प्रतिभागी स्मार्टी पंडित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

लिटिल रनवे स्टार्स रैंप वॉक प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा

‘किस्से आगरा से’ संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 45 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता।

मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Smarty Pandit Little Runway Stars Agra Ramp Walk 2

कार्यक्रम में अशोक ग्रुप की प्रमुख एवं प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. रंजना बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

स्मार्टी पंडित ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद स्मार्टी पंडित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया। वहीं उनके परिजनों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का जताया आभार

कार्यक्रम की संस्थापिका सुरुचि शर्मा तथा संस्था से जुड़े रोहन शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर निधि सिंह, स्पर्श बंसल, वैशाली भदौरिया, रिचा बंसल, रजनी मिश्रा, कौशल मिश्रा, अंजलि गोयल, शीना जैन, प्रतिभा भार्गव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating