निपुण असेसमेंट परीक्षा कक्षा 1 से 3 तक सकुशल सम्पन्न

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। सम्पूर्ण जनपद में शुक्रवार को निपुण असेसमेंट परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। सरल ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य, लर्निंग आउटकम पर आधारित इस परीक्षा में शिक्षकों ने आज ही ओएमआर शीट का स्कैन करके परीक्षा का आकलन लोड कर दिया है।

विकास खण्ड अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों के बच्चे निपुण असेसमेंट परीक्षा में शामिल हुए। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इटवा विकास खण्ड अन्तर्गत कुल 8039 छात्र छात्राओं का नामांकन हुआ था। जिसमें आज 15 सितम्बर को 6474 छात्र छात्राओं की परीक्षा सकुशल नकल विहीन सम्पन्न हुआ।

यह परीक्षा ओएमआर शीट पर सम्पन्न हुआ है। इटवा विकास क्षेत्र के 183 विद्यालयों में 159 विद्यालयों पर यह परीक्षा सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालय शामिल हैं। शनिवार 16 सितम्बर को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा सम्पन्न होगी।

परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में न्याय पंचायत अन्तर्गत दूसरे विद्यालय के अध्यापक को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। सरल ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य, लर्निंग आउटकम पर आधारित इस परीक्षा में शिक्षकों ने आज ही ओएमआर शीट का स्कैन करके परीक्षा का आकलन लोड कर दिया है। यह परीक्षा 01 घंटा 20 मिनट में संपन्न कराई गयी है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating