गांधी जयंती : राष्ट्रध्वज फहराकर गांधी व शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। सोमवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न विद्यालयों, सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शात्री का जन्मदिन मनाया गया।

जिला मुख्यालय सहित इटवा तहसील क्षेत्र में 02 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती मनाया गया। विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी तथा प्राइवेट संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। बापू और शास्त्री को शिद्दत से याद किया गया।

माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।

उन्होंने उपस्थित बच्चों व अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के शिक्षाओं का अनुशरण कर हम जीवन में उन्नति ला सकते हैं। देश को और ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा निबंध, वाद विवाद तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, मो. वसीम अहमद, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, श्याम नंदन शुक्ला, चंद्र प्रकाश सिंह, शेषनारायण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यानंद त्रिपाठी ने किया।

डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेेेेेेज में प्राचार्य डा. अष्टभुजा पाण्डेय ने राट्रध्वज फहराया। बच्चों ने स्वच्छता अभियान चला कर कालेज परिसर की साफ सफाई किया। बापू और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात् करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कालेज के स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेव घुरहू, खुनियांव विकास खण्ड के विभिन्न प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेलवा, सेमरा, करौंदा खालसा, सिहुनिया, बढ़या, रेहरा उर्फ भैंसाही, टेऊंवा ग्रांट, मिश्रौलिया खालसा, खैरा खास, टेऊंवा ग्रांट आदि विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर बड़े शिद्दत से याद किया गया। उनके विचारों को एक दूसरे के साथ साझा किया गया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating