शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज संवाद’ कार्यक्रम को लेकर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों और चौराहों पर पहुंचकर छात्रों, युवाओं और आमजन को कार्यक्रम की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचने की अपील की।
शोहरतगढ़ में छात्रों की गूंज को लेकर जनसंपर्क
डॉ. नादिर सलाम ने ढेबरुआ चौराहा, तुलसीपुर चौराहा, रेहरवा चौराहा, बरौनिया, पचपेड़वा, बैदौली, पकड़ी चौराहा, जोखौलिया, भेड़िहवा, पुरैना, धनगहिया, मिझुनिया, माधवपुर, टोला भेलहियां, बुढ़नैय्या, लालपुर, जनकपुर, जोगीबारी और कोयली साबुआ समेत विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर लोगों से संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि छात्र और युवा शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और रोजगार के अवसरों से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। ऐसे मुद्दों पर संवाद के लिए प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
नादिर सलाम ने युवाओं से प्रयागराज पहुंचने की अपील की
डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि छात्रों और युवाओं को अपने भविष्य से जुड़े सवालों पर अपनी आवाज मजबूती से उठानी चाहिए। उन्होंने लोगों से 8 अगस्त को शाम पांच बजे प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र और पूरे जनपद से प्रयागराज जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
जनसंपर्क अभियान में अब्दुल हमीद, सिद्दीक चौधरी, अजय कुमार, दिलीप मास्टर, प्रहलाद बाबा, बलराम चौहान, श्याम सुंदर चौहान, विजय कुमार, मक्की हसन, लड्डू जायसवाल, नईम प्रधान, परवेज भाई, हन्नान प्रधान, लाडील प्रधान, जगदीश, गुड्डू, गौरी शंकर पांडे, डॉ. रामचंद्र चौहान, राम मोहित बाबा, कृपाल प्रधान, पंकज यादव और वीरेंद्र जायसवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।






