News Universal,बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन,

बागपत, उत्तर प्रदेश।  जनपद बागपत में पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। कांग्रेस नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जाहिद कुरैशी ने बताया कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

  • आधुनिक भारत के निर्माता थे पंड़ित जवाहरलाल नेहरू – जाहिद कुरैशी

पंड़ित नेहरू एक सम्पन्न परिवार से थे और देशभक्ति उनमे कूट-कूट कर भरी हुई थी। पंड़ित नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज लंदन से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की।

उस दौर में उन्होंने जो पढ़ाई की थी वे चाहते तो अपना जीवन ऐश और आराम से गुजार सकते थे, लेकिन वे अंग्रेजो द्वारा देशवासियों पर किये जा रहे अत्याचारों से दुखी थे। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत आकर देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजो के विरूद्ध अनेको आंदोलनों में भाग लिया।

पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जी की देशभक्ति की भावना, उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता, उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनको आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री चुना गया। जिस समय वे देश के प्रधानमंत्री बने उस समय देश की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। पंड़ित नेहरू अदमय साहस के व्यक्ति थे।

उन्होंने देश के आजाद होने के बाद विध्वंसक दौर में भी अनगिनत रचनात्मक कार्य किए। उनके कार्यकाल में देश की विभिन्न रियासतों को भारत में मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया।

कहा कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। कहा कि वे ऊॅच-नीच, जात-पात, छोड़े-बड़े में भेदभाव नही करते थे। वे सभी धर्मो का समान आदर करते थे। इस अवसर पर सोनू आढ़ती, नईम, रहीसू आदि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.