सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा सहित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर व गांव में एएनएम द्वारा निशुल्क बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड
सिद्धार्थनगर। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी महिला व पुरूष का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है। इसके साथ आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तथा गांव में एएनएम द्वारा बनाया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
उक्त बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा के अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने सोमवार को एक भेंटवार्ता में बताया है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार चाहती है कि हर पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठावें।
घर घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान देश हो रहा आयुष्मान के उद्देश्य को पूरा करने हेतु प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र इटवा पर प्रत्येक कार्य दिवस को समय सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी महिला व पुरूष का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है।
इसके साथ इटवा ब्लाक अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है। साथ ही गांव गांव में एएनएम द्वारा आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है। अस्पताल के सुपरवाइजर द्वारा इसकी निगरानी भी की जाती है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर अवश्य लाएं। आयुष्मान कार्ड बनने के उपरान्त लाभार्थी किसी भी सरकारी अथवा आयुष्मान से संबद्ध निजी हॉस्पिटल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।