पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त को सौंपा

By
On:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल

बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन मण्डलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह को सौंपा।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बस्ती, संत कबीर नगर व सिद्धार्थनगर सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को आज ही मुख्यमंत्री को संदर्भित कर दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी ने मंडल स्तर पर भी जिला स्थाई समिति के गठन की मांग की।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकार मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो-दो प्रतिनिधि सम्मिलित किया जाय। ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं (समाचार संकलन) के अध्ययन एवं निरुपण के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाय। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार्यालय हेतु दारुल शफा अथवा ओसीआर में स्थान आवंटित किया जाय।

तहसील और ब्लॉक स्तर पर मान्यता के लिये किये गए प्राविधान में संशोधन करके मान्यता मानदंडों में आने वाले सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाय।

basti mandal adyaksh gpa, पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त को सौंपा, मण्डलायुक्त बस्ती,पत्रकार हित का ज्ञापन,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल,mandalayukt-basti-gnyapan-gpa,
पत्रकारों को संबोधित करते मण्डल अध्यक्ष

परिवहन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाय, गैर मान्यता प्राप्त ग्रामीण पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किया जाने की मांग की गई है। इसके बाद प्रेस क्लब में कार्यकारिणी की बैठक भी की गई।बैठक को प्रदेश महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी तथा मण्डल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश कुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आलोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सौरभ कुमार त्रिपाठी, महेन्द्र श्रीवास्तव, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, सगीर खकसार, डा. एस. के. सिंह, राजेश सिंह विशेन, विवेक मिश्रा, दुर्गेश ओझा, रितेश बाजपेयी, राजेन्द्र दुबे, बेचू लाल अग्रहरी, संतोष कसौधन, अतुल सिंह, रुबल कमलापुरी, आलोक मिश्रा, महबूब पठान, अतीक अहमद, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, जी एच कादिर, राम पूजन सोनी, अश्विनी पाण्डेय, सतीश मिश्रा, परशुराम वर्मा, शैलेन्द्र उपाध्याय, उदयभान सैनी, सुशील दुबे, एजाज अहमद, खगेन्द्र नाथ मिश्रा, करीम मेहदावली आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating