---Advertisement---

बालिकाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता का दो दिवसीय शुरू हुआ कार्यशाला

By
On:

मिश्रोलिया(सिद्धार्थनगर)। खुनियांव ब्लॉक संसाधन केंद्र खुनियांव पर बालिकाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता के विकास को लेकर स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत तेजतर्रार संदर्भदाता पशुपति नाथ दूबे और आशुतोष तिवारी के कुशल नेतृत्व में शुरू हुआ।

पशुपति नाथ दूबे ने बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर अपना विचार प्रस्तुत किया और कहा कि यह दो दिवसीय कार्यशाला आपके विद्यालयों में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा।

संदर्भदाता आशुतोष तिवारी ने बालिकाओं के किशोरावस्था की चुनौतियां का बहुत ही विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण पर जानकारियां प्रदान की।

do diwasiya karyashala netrtw kshamta vikas PI,ब्लॉक संसाधन केंद्र खुनियांव, दो दिवसीय कार्यशाला,do diwasiya karyashala netrtw kshamta vikas,

प्रशिक्षण में यूटा जिलाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने भी बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपना विचार रखा और अभिभावकों को बेटा और बेटी में अंतर न करने पर अपना विचार रखा।

कार्यशाला में विजय श्रीवास्तव, हरिनाथ पांडेय, शशिप्रभा मिश्रा, डॉली शर्मा, सुधा मिश्रा, जगदीश वर्मा, डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव, जोहरा फातिमा, अजय त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, मनीषा, सुचित्रा, ज्योति शुक्ला, अखिलेश मिश्र, ललिता शुक्ला आदि शिक्षक मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating