मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सेमरी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

By
On:

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत इटवा मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरी की महिलाओं, बालिकाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा श्यामसुन्दर तिवारी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत 28.11.2025 को थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरी इटवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता व नये कानून के बारे में बताया गया।

सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं के बारे में बताया गया तथा बालिकाओं, महिलाओं के साथ होने वाले अपराध व बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे यातायात माह से सम्बंधित कानून एवं नए कानून की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181, 101 के बारे में जानकारी दी गयी। थाना इटवा मिशन शक्ति टीम में उ0नि0 चंद्रशेखर पाण्डेय, मु0आ0 प्रदीप पाल, म0आ0 अल्का त्रिपाठी की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating