सिद्धार्थनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को आशा एवं आशा संगिनी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अधीक्षक डॉ संदीप कुमार द्विवेदी द्वारा समस्त एएनएम, आशा संगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
यह आयुष्मान गोल्डन कार्ड सभी 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों एवं अंतोदय कार्ड धारक एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारक जिनका नाम राशन कार्ड में 6 या 6 से अधिक परिवार का नाम अंकित है।
सभी छूटे हुए व्यक्तियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड माह दिसंबर तक पूर्ण करना है। यह प्रशिक्षण हरिश्चंद्र चौरसिया द्वारा प्रदान किया गया। गत 25 नवम्बर से आगामी 25 दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा।
प्रशिक्षण में बीसीपीयम शिवशंकर वरुण, एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि प्रशिक्षण में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सुषमा मिश्र संगिनी, आशा सोनम, आशा मीना देवी, रीना चतुर्वेदी, सीमा, सुनीता, दीपा पांडेय, दीपलाली संगिनी आदि की उपस्थिति रही