मृतक मजदूर को 50 लाख व घायलों को 5-5 लाख रू0 मुआवजा दे सरकार- डॉ नादिर सलाम

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व युवा नेता डॉ. नादिर सलाम ने मछली मंडी के निर्माणाधीन गेट गिरने की घटना से मृत मजदूर के परिजन को 50 लाख रुपये और सभी घायल मजदूरों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल देने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कर सम्बंधित दोषी पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व युवा नेता डॉ. नादिर सलाम ने गुरूवार को इटवा में बताया कि मधवापुर स्थित निर्माणाधीन मछली में निर्माणाधीन गेट गिरने से एक मजदूर की मौत और पांच अन्य घायल हुए थे। घटना बडी हृदय विदारक थी। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि उक्त घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating