सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का 54वां जन्मदिवस

By
On:

इटवा,सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में शुक्रवार को इटवा में मनाया गया। अखंड रामायण पाठ एवं पूर्णाहुति के उपरांत 54 किलो का लड्डू काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के नि.जिला महामंत्री संजय मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। और ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि मुख्यमंत्री जी स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रहें और राष्ट्र एवं सनातन धर्म की सेवा करते रहें। इसके साथ जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षों का वितरण किया गया है।

इस अवसर पर अधिवक्ता व बार एसोसिएशन अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद मिश्रा, वेद प्रकाश, भाजपा नेता गिरीश मिश्रा, आचार्य बृजेश कुमार पाठक, आचार्य अवधेश कुमार पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेंद्र नाथ मिश्रा, बब्बू चौहान, पंकज मिश्रा, शुभम पाण्डेय, सुरेंद्रनाथ मिश्रा, अंशुमान त्रिपाठी, हनुमत मिश्र, कनिक राम वर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, हजारी प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण चौधरी, रमेश यादव, वीरेंद्र पाठक उर्फ दीवाना, भुलाई यादव, गौरी यादव, सोमई यादव, रामनिवास आदि लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating