नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फ़िल्म्स ऑर्गेनाइजेशन (DPIAFF) द्वारा कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से राजनीति, समाजसेवा, प्रशासन, चिकित्सा, उद्योग, मीडिया, फिल्म और संस्कृति जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
दिल्ली में डीपीआईएएफ कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास आठवले, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व सांसद मलूक नागर समेत कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह के दौरान समाज और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नामचीन हस्तियों को तीन प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित किया गया:
- छठा डीपीआईएएफ लाइफ स्टाइल आइकॉनिक अवार्ड 2026
- तीसरा डीपीआईएएफ भारत गौरव आइकॉनिक अवार्ड 2026
- तीसरा डीपीआईएएफ ओटीटी इन्फ्लुएंसर एंड यूट्यूबर आइकॉनिक अवार्ड 2026

डीपीआईएएफ आइकॉनिक अवार्ड्स 2026 में सम्मानित हुईं प्रतिष्ठित हस्तियां
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डीपीआईएएफ के संस्थापक एवं अध्यक्ष कल्याण जी जाना ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग को सराहा।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण जायसवाल, डॉ. बसंत गोयल, डॉ. इबाद पटेल, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, अनिल सिंह, आरती कुमार, महेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान अहमद, शिल्पा चौहान, आरके गर्ग, उदित आर्य, नेहा शर्मा, प्रिया भुई, सबा अंजुम अंसारी, डॉ. रणबीर लैशराम सिंह, लॉर्ड दास, एनके नरेश, प्रियंका चनवारिया, दीपक सिंह, अरुण छाबड़ा, संजय गुप्ता, डॉ. इंदरजीत सिंह गौतम, ज़मीर अहमद अंसारी, सुजाता सिंह, ज़ारा खान, अभिषेक त्यागी, किशोर कुमार और डॉ. कृष्णा श्रीवास्तव सहित कई अन्य हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।






