एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया पौधारोपण

By
On:

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जबलपुर इकाई द्वारा खानकाह अमीरे मिल्लत, हनुमानताल गार्डन एवं मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक आरिफ ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदनाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का प्रतीक है। मां हमें जीवन देती है और वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य उपहार है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं। उन्होंने पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर हाजी मुईन खान, डॉ. मुईन अंसारी, फैजान कुरैशी, टीकाराम कोष्ठा, मेहताब आलम, मुख्तार अंसारी, इरफान कुरैशी, बब्लू मंसूरी, साजिद खान, शाहिद कुरैशी, तारिक कुरैशी, अशरफ कुरैशी, मुजफ्फर कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating