लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय ने रविवार 30 जनवरी को लखनऊ पार्टी कार्यालय से सायं चार बजे वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता को सम्बोधित किया। समाजवादी पार्टी का जनता के हित में लिए गए चुनावी संकल्प को बताया।
सपा की वर्चुअल रैली
भाजपा ने जो वादा किया था उसका आधा भी काम नहीं किया- माता प्रसाद पाण्डेय-
ज्ञात हो कि माता प्रसाद पाण्डेय जी प्रदेश सरकार में दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। मंत्री भी रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। छह बार विधायक रह चुके हैं। इटवा विधानसभा से वर्तमान प्रत्याशी हैं।
माता प्रसाद पाण्डेय जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी बातों को आप लोग सुनेंगे। उस पर विचार करेंगे। जब से भाजपा की सरकार आई है और धोखा देकर आई। उसने जो वादा किया था कि हम महंगाई कम करेंगे, भ्रष्टाचार दूर करेंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, विद्यार्थियों के लिए हम काम करेंगे, लोगों के खाते में 15- 15 लाख रुपए भेजेंगे। सबके लिए जरूरी चीजों का इंतजाम करेंगे। महंगाई को हम बड़े पैमाने पर रोकेंगे। लेकिन दुख है कि इन्होंने जितना कहा था उसका आधा भी काम नहीं किया।
न यह महंगाई रोक सके, न भ्रष्टाचार रोक सके, और न ही रोजगार का सृजन कर सके। उल्टे इन्होंने देश में संविधान की गरिमा को कम करते हुए अपने शासन को अधिनायकवाद की तरफ ले जाकर के ये देश को एक दूसरे रूप में बदलना चाहते हैं। आज ऐसे समय में हमारी, आपकी जिम्मेदारी है कि हम इस परिस्थिति को बदलें और देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए, जो हजारों नौजवानों, हजारों लोगों के कुबानियों के बाद मिला है।
हम काम करें। वह काम यह होगा कि हम इस चुनाव के माध्यम से इनको सत्ता से बाहर करें। हम इनको सत्ता से बाहर करेंगे तभी हमारी सारी समस्याओं का निदान होगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने अपने नेता माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव मैदान में बड़े पैमाने पर अपने लोगों के साथ उतर कर, इनके गलत कामों को रोकने का तथा साथ ही साथ इनको सरकार से हटाने का संकल्प लेकर आए हैं।
समाजवादी पार्टी का चुनावी संकल्प
हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी ने जो चुनावी संकल्प लिया है। वह संकल्प हमारे प्रदेश वासियों के लिए सबसे अच्छा योजना है।
300 यूनिट बिजली मुफ्त
इस योजना के माध्यम से जनता को बहुत कुछ लाभ मिलेगा। पहला है सरकार बनने पर माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेगी। किसानों की सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। अभी तक जो किसान बिजली से पानी चलाते थे। सिंचाई करते थे। वह बिजली उन्हें मुफ्त दी जाएगी। जो पुरानी पेंशन योजना है, उसे फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम बनाया जाएगा। नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में बड़ा काम करने वालों को नगर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
यश भारती सम्मान को शुरू किया जाएगा। नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा। प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी। 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए फार्मर रिवाल्विंग फंड बिल बनाया जाएगा। किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया।
किसानों को ब्याज मुक्त लोन–
अभी तक किसान भाइयों को जो भी बैंक से लोन मिलता था उस पर कभी-कभी सब्सिडी मिलती थी। ब्याज पर लोन नहीं मिलता था। यह पहली सरकार किसानों को ब्याज मुक्त लोन देगी। इससे किसानों को अपने उत्पादन बढ़ने में सहायता मिलेगा। वहीं बैंकों को कर्ज चुकाने में आसानी हो जाएगी। यह योजना हमारी सरकार बनने पर लागू की जाएगी।
इसके साथ ही साथ बहुत सी योजनाएं हमारी सरकार ने बनाई हैं। उस सब को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी का संकल्प है। समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। जिसके तहत पहले ₹6000 साल में मिलता था। अब जिनको पेंशन मिलना होगा उन्हें 18000 प्रति वर्ष मिलेगा। यह गरीब, जरूरतमंद, महिलाओं व बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। बीमा पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान के परिवारों को 25-25 लाख रू. की आर्थिक मदद और उनके सम्मान में किसान स्मारक बनाया जाएगा। यह हमारे अन्नदाता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सांड के हमले में मरने वाले लोग जिसमें अधिकतर ग्रामीण किसान होते हैं। उनके परिवारों को भी रू. 5 लाख का आर्थिक मदद दिया जाएगा। आजकल गांव में सांड किसानों की फसलों को बर्बाद करते हैं। इसके लिए सरकार की कोई योजना नहीं बनी है। सरकार कहती है कि हम व्यवस्था करेंगे। हमारे बहुत से किसान जो अपने खेत की रक्षा करते हुए सांडों ने किसानों ने पटक दिया और की जान चली गई। इसलिए हमारी सरकार बनने पर 05 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
आईटी सेक्टर में बाइस लाख रोजगार देने की घोषणा
समाजवादी पार्टी का रोजगार के क्षेत्र में पहला संकल्प है-आईटी सेक्टर में बाइस लाख रोजगार देने की घोषणा की जाएगी। सपा सरकार बनने पर एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट जो मनरेगा की तर्ज पर बनाकर रोजगार देने की व्यवस्था होगी। आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा गरीबी बेरोजगारी के कारण है। इस बेरोजगारी को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर यह संकल्प लिया गया है कि एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनाया जाएगा। अभी तक किसी सरकार ने रोजगार गारंटी एक्ट नहीं बनाया है। सिर्फ मनरेगा में बना था। यह सरकार गारंटी एक्ट बनाएगी और बेरोजगारों को काम दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी का मुकाबला भाजपा से
हमारा, यूपी का चुनाव भाजपा से है। यहां बहुत सारी पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। लेकिन यह मान कर चलिए कि समाजवादी पार्टी और भाजपा का मुकाबला है।
बड़े पैमाने पर जनता समाजवादी पार्टी के लिए तैयार है। और वह प्रतीक्षा कर रही है। चुनाव के दिन का, वोट के दिन का, बड़े पैमाने पर वोट डालकर। प्रदेश के हमारे किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, शिल्पकार सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएंगी।
भाजपा सरकार में गन्ना किसानों का अधूरा भुगतान-
भाजपा सरकार ने गन्ने का भुगतान आधा अधूरा किया जाता था। सपा सरकार बनने पर गन्ने का भुगतान 15 दिन के अन्दर किया जाएगा। भाजपा द्वारा किसानों को दी जाने वाली देश की सबसे महंगी बिजली बनाम सपा सरकार में मिलने जा रही सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली। सपा सरकार ने किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए बिजली देने का प्रावधान किया है।
भाजपा ने किसानों पर जो जुल्म किया है। परेशान किया है। उन किसानों को सपा की सरकार में सहायता और सम्मान दिया जाएगा। भाजपा सरकार में एमएसपी का संकल्प अधूरा रहा। सपा सरकार हर फसल में एमएसपी देगी। इसके साथ साथ समाजवादी पार्टी अन्ना पशुओं या छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाएगी। सपा सरकार बनने पर उनसे निजात दिलाई जाएगी।
भाजपा सरकार ने वादा किया था-
भाजपा सरकार ने वादा किया था कि चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाएंगे लेकिन नहीं बना पाए हैं। सपा सरकार बनने पर उनका स्मारक बनाया जाएगा। भाजपा सरकार में किसान आन्दोलन में जो किसान मारे गए हैं उनके लिए स्मारक बनाया जाएगा। उनके परिवार को 25 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
भाजपा सरकार के समय में खाद की लाइनों में जो किसान की मौत हुई है सपा सरकार बनने पर आने संकल्प के माध्यम से उनको सहायता दी जाएगी। भाजपा सरकार ने पेंशन की टेंशन पैदा कर दी थी। सरकारी कर्मचारी आंदोलन के मूड में थे। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार में 22 लाख रोजगार आईटी सेक्टर में दिए जाएंगे।
भाजपा सरकार में सड़क पर महिला का चीरहरण हो जाता था। सपा सरकार बनने पर महिला पावर लाइन 1090 फिर शुरू की जाएगी। भाजपा सरकार में हाथरस, बदायूं, हरदोई, उन्नाव कांड हुआ है। भाजपा सरकार में मिड डे मील के नाम पर बच्चे नमक रोटी खाते थे। लेकिन अब सपा सरकार बनने पर अक्षर पात्रा योजना से मिलने वाला पोषाहार बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक करेगा।
साभार-समाजवादी पार्टी के यूट्यूब चैनल पर वर्चुअल रैली के माध्यम से श्री पाण्डेय जी के सम्बोधन का अशं।