---Advertisement---

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ने इटवा थाने का किया औचक निरीक्षण

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ने रविवार शाम थाना इटवा का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ग्राम चौकीदारों को कम्बल वितरित किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती संजीव त्यागी द्वारा इटवा थाने का औचक निरीक्षण-

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी ने 18 जनवरी 2026 की सायं थाना इटवा का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह, थाना परिसर आदि की जांच पडताल किया।

थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने, कार्यालय व थाना परिसर की साफ सफाई प्रतिदिन कराने व लंबित विवेचनाओं, एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ने बताया-

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती का औचक निरीक्षण के सम्बन्ध मे वीडियो बाइट

संक्षिप्त पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि थाने की विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गयी। कई चीजंे इस थाने की अच्छी पायी गयी हैं। कुछ कमियां भी मिली हैं। उन पर चर्चा करके उसे सुधार का निर्देश दिया गया है।

ग्राम चौकीदारों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का कराया बोध, वितरित किया कम्बल-

Auchak Nirikshan Dig Basti Thana Itwa And Kambil Vitran,पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ने इटवा थाने का किया औचक निरीक्षण,पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी,इटवा समाचार,सिद्धार्थनगर समाचार,auchak nirikshan dig basti thana itwa,
इटवा थाने में ग्राम चौकीदारों को कम्बल वितरित करते पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती

इसी कडी में डीआईजी बस्ती द्वारा ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित करते हुए उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया गया। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं समय पर सूचनाओं से अवगत कराने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किया गया।

निरीक्षण के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को थाना प्रभारी ने किया पुरस्कृत-

Auchak Nirikshan Dig Basti Thana Itwa 1,पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ने इटवा थाने का किया औचक निरीक्षण,पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी,इटवा समाचार,सिद्धार्थनगर समाचार,auchak nirikshan dig basti thana itwa,
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को थाना प्रभारी ने किया पुरस्कृत

निरीक्षण के उपरांत अच्छा कार्य करने वाले साइबर सेल की महिला पुलिस कर्मियों अल्का त्रिपाठी, रविता यादव, प्रज्ञा पटेल व श्रेयंका सिंह को प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह ने इनाम देकर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating