सिद्धार्थनगर। क्षेत्राधिकारी इटवा ने सर्किल के थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित किया। सभी कर्मियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल National Cybercrime Reporting Portal पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय में 25.12.2025 को सर्किल के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कर्मियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एनसीआरपी पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।
उन्होंने कहा कि एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों की प्राथमिक जांच तत्काल प्रारंभ कर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया जाए। जिन प्रकरणों में अपराध घटित होना पाया जाए, उनमें विधिक कार्यवाही करते हुए विवेचना प्रचलित की जाए।
बैंक व वॉलेट से संबंधित मामलों में तत्काल धारणाधिकार एवं फ्रीजिंग की कार्यवाही कराई जाए ताकि धनराशि की रिकवरी की संभावना बढ़ाई जा सके। प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग एवं अद्यतन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।