पीस पार्टी के उलेमा कोआर्डिनेटर ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से किया निराकरण की मांग
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील में पीस पार्टी के उलेमा कोआर्डिनेटर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसआईआर SIR 2025 के दौरान बीएलओ ऐप में आ रही गंभीर तकनीकी प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एस.डी.एम. इटवा को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग किया।
पीस पार्टी के उलेमा कोआर्डिनेटर मैलाना कलीमुल्लाह फैजी तथा अन्य पदाधिकारियों ने इटवा विधानसभा क्षेत्र के सम्बंध में उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल को एक 26 नवम्बर 2025 को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान निम्नलिखित गंभीर समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिनके कारण सैकड़ों मतदाताओं (विशेषकर विवाहित महिलाओं एवं 2003 की सूची से संबद्ध व्यक्तियों) के नाम कटने का खतरा बना हुआ है।
कृपया तत्काल संज्ञान लेकर निराकरण कराया जाए। जैसे 1. बीएलओ ऐप में वर्ष 2003 की मतदाता सूची का अपडेट नहीं होना जिसके कारण 2003 की सूची में मौजूद व्यक्तियों को खोजा ही नहीं जा रहा। 2. 2003 की सूची में नाम होने/संबंध होने पर भी बीएलओ द्वारा तीसरे विकल्प (Elector has not shown any link@mapping with last SIR) से फॉर्म अपलोड करना, यह या तो उचित प्रशिक्षण न मिलने के कारण हो रहा है या कार्यभार अधिक होने के कारण सरल/कम समय लेने वाले विकल्प चुनकर अपने दायित्व से मुक्त होने की कोशिश की जा रही है।
इससे वास्तविक मतदाता भी डी-इरेज होने की कगार पर पहुँच रहे हैं। 3. बीएलओ ऐप में पति का नाम ड्रॉप-डाउन में विकल्प न आना जिससे बाहर गाँव/शहर में रह रहे पति का नाम 2003 की सूची में होने पर भी मिलान नहीं हो पा रहा और विवाहित महिलाओं के फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना है।
उपरोक्त समस्याओं के कारण मतदाता निराश एवं भयभीत हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से सभी बीएलओ को पुनः प्रशिक्षण दिलाया जाए, ऐप में 2003 की सूची को पूरी तरह अपडेट कराया जाए, पति ऑप्शन का ड्रॉप-डाउन कराया जाए, जिससे जनहित में मतदाताओं की समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र हो सके। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल रहमान सहित पीस पार्टी कई पदाधिकारी मौजूद रहे।