सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में 102 व 108 एम्बुलेंसों का भौतिक सत्यापन

By
On:

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी द्वारा संचालित 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा सभी एम्बुलेंसों की गहन जांच की गई। सत्यापन के दौरान एम्बुलेंसों में उपलब्ध आवश्यक दवाओं, ऑक्सीजन गैस, एयर कंडीशनर (एसी), स्ट्रेचर, लॉक बुक तथा वाहनों की समग्र स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में अधिकांश एम्बुलेंसें निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। सभी वाहनों में आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध थीं तथा उनकी स्थिति संतोषजनक मिली। हालांकि 102 एम्बुलेंस वाहन संख्या यूपी 32 एम जी 0932 में खिड़की टूटी हुई तथा एसी खराब पाया गया।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा के अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन की खिड़की और एसी को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating