इटवा(सिद्धार्थनगर)। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में छठ घाट का सोमवार को नायब तहसीलदार ने निरीक्षण कर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में सोमवार सायं छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने हेतु श्रद्धालु मौजूद रहे। छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था हेतु नायब तहसीलदार इटवा राघवेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षण किया। मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर थाना मिश्रौलिया की पुलिस और गौरडीह के हल्का लेखपाल मौजूद रहे।