सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बहुउदेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, राजकीय धान क्रय केन्द्र पीसीएफ, बी पैक्स इटवा का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने 22 नवम्बर 2025 को स्टाक रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर, सम्पर्क रजिस्टर आदि को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों से वार्ता कर धान को क्रय केन्द्र पर बेचने हेतु प्रोत्साहित करंे। रजिस्टर में उसका अंकन भी करें। धान की खरीद करने के पश्चात धान को अनुबन्ध किये गये राइस मिल पर समय से धान की कुटाई हेतु भेजें।
क्रय केन्द्र पर धान का स्टाक न रखें। किसानों को 48 घंटे के अन्दर उनके खाते में भुगतान करायें। जिलाधिकारी द्वारा समिति पर खाद वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों में खाद वितरण करने का निर्देश दिया। किसानों से अधिक मूल्य न लिया जाये, यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होगी तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।